मालिक से नाराज ड्राइवर ने आधी रात घर के बहार खड़ी ट्रक का किया चोरी। मध्यप्रदेश की ओर लेकर जाते पुलिस ने रास्ते में पकड़ा। आरोपी फरार।

कवर्धा: कवर्धा में एक सनकी ड्राइवर ने मालिक से बदला लेने उसकी ट्रक ही चुरा ली, और दुसरे राज्य ले जाकर खपाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे छत्तीसगढ़ सीमा पार करने से पहले ही नाकेबंदी रोक लिया पुलिस से घिरता देख ड्राइवर गाड़ी से कुद कर जंगल की ओर भाग गया निकला। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।

मामला कवर्धा सीटी कोतवाली थाना अंतर्गत समनापुर गांव का है, जहां मंगलवार -बुधवार दरमियानी रात विजय पटेल के घर के बहार खड़ी उसकी हाईवा ट्रक चोरी हो गई, सुबह जब मालिक घर बहार निकला तो ट्रक गायब थी, उसे लगा की ड्राइवर ट्रक लेकर गया होगा, लेकिन जब दोपहर तक ड्राइवर को फोन नहीं आया तो मालिक विजय पटेल ने ड्राइवर को फोन किया लेकिन ड्राइवर का नंबर लगातार बंद आ रहा था, इसी दौरान पता चला की ट्रक का चाबी तो घर पर ही रखा था ट्रक बिना चाबी कैसे जा सकती है। फिर ड्राइवर और ट्रक का तलाश करने पर ना ड्राइवर का कुछ पता चला ना ट्रक का। तब मालिक को चोरी की आशंका हुई और कोतवाली थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने पिडित की शिकायत पर गंभीरता देखाई और फौरन खोजबीन सुरु किया जिले व छत्तीसगढ़ की सीमा पर ट्रक का नंबर व चेचिस नंबर सर्कुलेट किया गया, इस दौरान बुधवार रात्रि सूचना मिला की चोरी हुई ट्रक बोड़ला को पार कर मध्यप्रदेश की ओर जा रही है। सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल ट्रक के पीछे रवाना हुई और रास्ते में नाकेबंदी कराया गया, छत्तीसगढ़ सीमा को पार करने से पहले पुलिस रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 में बंजारी के पास ट्रक को घेर लिया। पुलिस से घिरा देख ड्राइवर ट्रक छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला, रात में अंधेरा और जंगल का फायदा उठाकर आरोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गया है।
कोतवाली थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि प्रार्थी विजय पटेल निवासी समनापुर द्वारा शिकायत दर्ज कराई की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि में उनके घर के बहार खड़ी हाईवा ट्रक को चोरी कर ले गया है, सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया और बुधवार रात्रि बोड़ला थाना क्षेत्र में ट्रक को बरामद कर लिया गया है और फरार आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।



