अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस।

कवर्धा: घटना कवर्धा के सीटी कोतवाली अंतर्गत रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 के मंगलू ढाबा के पास का है, जहां बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, एक्सिडेंट के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने युवक की लाश को सड़क किनारे पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके के में पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान जितेन्द्र यादव उम्र 22 साल निवासी रानी सागर सोनपरी के रूप में हुआ। सुबह पुलिस मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही पुलिस आसपास लगें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन चालक का पता चल सके।

मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जितेन्द्र शनिवार साम घर से कवर्धा जाने निकला था रात को वापस नहीं लौटा सुबह उसके मौत की खबर मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!