Uncategorized

ट्रक में खुफिया चैम्बर बनाकर कर रहें थे लाखों के गांजा की तस्करी, कबीरधाम पुलिस ने गांजा समेत 2 तस्करों को पकड़ा।

कवर्धा: कबीरधाम पुलिस को रविवार सुबह एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाकेबंदी कर ट्रक से लाखों रुपए के डेढ़ क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया और तस्करी करने वाले 2 आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी उड़िसा से ट्रक में गांजा लेकर दिल्ली की ओर जा रहे थी पुलिस ने उन्हें चिल्फी थाना के सामने दबोच लिया।

जानकारी के मुताबिक चिल्फी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की एक PB-02-EJ -3009 नंबर की 1109 ट्रक में 2 संदिग्ध लोग गैरकानूनी समान लेकर दिल्ली की ओर जा रहे हैं, सूचना पर चिल्फी पुलिस ने थाना के सामने रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी, जांच के दौरान चेकपोस्ट में संदिग्ध वाहन को रोक कर तलाशी लेने पर ट्रक की डाला के नीचे खुफिया चैम्बर बनाकर 100 पैकेट से अधिक लगभग 1.50 क्विंटल गांजा बरामद हुआ, पुलिस ने तस्करी में शामिल दोनों आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया और थाना ले गई, फिलहाल आरोपियों से पुछताछ किया जा रहा है।

चिल्फी थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर ने बताया की मुखबिर की सूचना पर उड़िसा से दिल्ली की ओर जा रही संदिग्ध ट्रक को रोक कर तलाशी लेने पर ट्रक में खुफिया चैम्बर बनाकर रखे भारी मात्रा में गांजा को बरामद किया गया है। गांजा के साथ दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!