कवर्धा: ग्राम अतरिया में भूमिपूजन, लोकार्पण, सांसद संतोष पांडेय, विधायक भावना बोहरा हुए शामिल।

कवर्धा: पंडरिया विधानसभा के ग्राम पंचायत अतरिया खुर्द में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पांडेय और कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने की। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत अतरिया खुर्द में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री समग्र योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत सड़क, नाली, आंगनबाड़ी, डिजिटल सेवा केंद्र, देवगुड़ी और सीसी रोड जैसे विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। कुल मिलाकर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात ग्रामवासियों को दी गई।

कार्यक्रम में जिले के अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत प्रतिनिधि और ग्राम पंचायत के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन जनप्रतिनिधियों ने दिया।
कार्यक्रम का समापन गरिमामय माहौल में हुआ, जहां ग्रामवासियों ने विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।



