अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा: मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा, दिया शत प्रतिशत साक्षरता का संदेश, विधायक भावना बोहरा ने दिलाई उल्लास साक्षरता शपथ।

कवर्धा। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया तथा यह संदेश दिया कि हमारे जिले में कोई भी व्यक्ति असाक्षर न रहे। 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी असाक्षरों को जिले के साक्षरता केंद्रों तक पहुंचाना और उन्हें पढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष  ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष  कैलाश चंद्रवंशी सभापति  राम कुमार भट्ट, श्रीमती सुषमा मनीराम साहू, जनपद पंचायत कवर्धा अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गणपत बघेल उपाध्यक्ष,  गणेशतिवारी, श्रीमती सतविंदर पाहुजा सहित राज्य साक्षरता कार्यालय के सहायक संचालक श्री दिनेश टांक, जिला शिक्षा अधिकारी  एफ.आर.वर्मा , जिला परियोजना अधिकारी श्री देवराज सिंह तथा जिला नोडल अधिकारी अवधेश नंदन श्रीवास्तव उपस्थित थे।

विधायक भावना बोहरा में दिलाई उल्लास साक्षरता की शपथ

उड़ियाकला स्थित नवोदय विद्यालय प्रांगण में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के पोस्टर का विमोचन किया तथा सबको शत प्रतिशत साक्षरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शपथ भी दिलाई ।

विधायक भावना बोहरा ने उपस्थित शिक्षक समुदाय से आह्वान किया कि पूरे क्षेत्र को शत प्रतिशत साक्षर बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सामने आना होगा ताकि असाक्षरता का अभिशाप समाज में ना रहे।

उल्लेखनीय है कि जिले में जन जन साक्षर के उद्देश्य वाक्य को चरितार्थ करने के लिए कलेक्टर एवं अध्यक्ष  गोपाल वर्मा एवं उपाध्यक्ष तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अजय कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!