अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा:राम मंदिर चढ़ावा मामले में कांग्रेस का भाजपा पर हमला, निष्पक्ष जांच की मांग


कवर्धा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा ने कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता आयोजित कर राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा और वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे पर भाजपा, आरएसएस और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह मामला करोड़ों रामभक्तों की आस्था से जुड़ा है और इसकी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस के प्रेस वार्ता प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा ने वर्षों तक भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति कर सत्ता हासिल की, लेकिन अब मंदिर से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आने पर जवाबदेही से बच रही है। उन्होंने कहा कि यदि सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी थीं तो ट्रस्ट के पदाधिकारियों के इस्तीफे क्यों हुए और स्वतंत्र जांच से परहेज क्यों किया जा रहा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि भगवान राम किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं, बल्कि देश की आस्था और संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि कथित अनियमितताओं पर प्रधानमंत्री की चुप्पी क्यों है और श्रद्धालुओं के चढ़ावे का पूरा हिसाब सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा।


प्रदेश कांग्रेस सचिव वीरेंद्र जांगड़े, जिला महामंत्री मनीष शर्मा और गोपाल चंद्रवंशी ने भी मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़े इस विषय पर निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
जिला प्रवक्ता विकास केशरी ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जांच, कथित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन तथा चंदे और चढ़ावे का फॉरेंसिक ऑडिट कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की।
प्रेस वार्ता में शहर अध्यक्ष अशोक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!