कवर्धा सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा ब्लॉक के विभिन्न गांव का किया दौरा, विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

कवर्धा – क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा ब्लॉक के विभिन्न गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विकास निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
सांसद संतोष पांडेय ने ग्राम पनेका में सरस्वती शिशु मंदिर के पास सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपए व ग्राम दशरंगपुर में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए दो लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अलावा सांसद पांडेय के प्रयास व अनुशंसा से पर्यावरण विकास एवं उपकर निधि से ग्राम बैजी में सीसी सड़क निर्माण के लिए सात लाख रुपए व ग्राम गोपालभावना में सीसी सड़क निर्माण के लिए सात लाख रुपए की स्वीकृत प्राप्त हुई है। सांसद पांडेय ने उक्त निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।
सांसद पांडेय ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ठोस रणनीति व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सलवाद समाप्त हो गया। अब बस्तर सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में अमन, चैन व शांति का वातावरण है। लोग निर्भय होकर जीवन जी रहे हैं। इस दौरान जनपद पंचायत कवर्धा के उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष खेलेश्वर साहू, सीताराम साहू, महामंत्री राजू चंद्रवंशी, विकास पांडेय, सौरभ सिंह, राजेंद्र चंद्राकर, जोगेंद्र चंद्राकर, विजय चंद्राकर, क्षेत्रीय जनपद सदस्य, सरपंच, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे। - धार्मिक कार्यक्रम में हुए शामिल-

सांसद संतोष पांडेय जानकीवन धाम में आयोजित विशाल शिव जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व महायज्ञ में शामिल हुए। साथ ही ग्राम धरमपुरा में आयोजित महायज्ञ में भी शामिल हुए। उन्होंने यज्ञ कुंड की परिक्रमा कर भगवान की पूजा-अर्चना की। उन्होंने ऐसे बड़े धार्मिक आयोजन के लिए ग्रामीणों को साधुवाद देते हुए उनकी सराहना की।



