अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा:सांसद संतोष पांडेय ने वनांचल ग्राम खारा में सांस्कृतिक मंच सह कक्ष निर्माण का किया लोकार्पण, रामचरित मानस महायज्ञ में भी हुए शामिल

कवर्धा – क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने वनांचल ग्राम खारा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सांसद निधि से निर्मित सांस्कृतिक मंच सह कक्ष निर्माण का लोकार्पण किया।
सांसद संतोष पांडेय साथ ग्राम में आयोजित श्रीराम चरित मानस महायज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने यज्ञ कुंड की परिक्रमा की और कथा श्रवण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वनांचल क्षेत्र में इतना बड़ा धार्मिक आयोजन होना सराहनीय है। ऐसे धार्मिक आयोजन होने से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा रामलला दर्शन व तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से लाखों श्रद्धालुओं को प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है। उन्होंने सफल व बड़े आयोजन के लिए आयोजन समिति व ग्रामीणों को बधाई दी।


उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष गजानंद यादव, जिला पंचायत सभापति राजकुमार मेरावी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपूरचंद ठाकरे, मंगलू राम पोर्ते, महामंत्री द्वय बारेलाल धुर्वे, भरत पटेल, सुकलाल मेरावी, मनीराम यादव, छत्तर भगत, नरबद साहू, देवदास मानिकपुरी, सालिक राम पटले, सरपंच, पार्टी के मंडल के अन्य पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!