कवर्धा: ग्राम बम्हनी के सरपंच सुरेश कौशिक सहित सैकड़ों ग्रामीण भाजपा में शामिल, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व पर जताया विश्वास

कवर्धा-जिला कबीरधाम। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी के सरपंच सुरेश कौशिक ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेताओं की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ली और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
भाजपा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से सुरेश कौशिक (सरपंच), संतोष पटेल, योगेश धुर्वे, दुकेश्वर, लाला राम, मोहन, रामायण, छिन्नु, हेमराज, दुखुराम, रामकुमार, अश्वनी, रमेश, मनोहर, रामऔतार, आशकरण और कैलाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर सरपंच सुरेश कौशिक ने कहा कि क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के साथ जुड़कर वे ग्राम बम्हनी और आसपास के क्षेत्रों के विकास में और अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।
भाजपा पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए इसे पार्टी की नीतियों और नेतृत्व के प्रति बढ़ते जनविश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ग्राम बम्हनी में बड़ी संख्या में लोगों का भाजपा में शामिल होना संगठन की मजबूती और जनसमर्थन को दर्शाता है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने क्षेत्र के विकास को गति देने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।



