अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा:भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनते ही उमंग पाण्डेय पर बढ़ा युवाओं का भरोसा,60 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

कवर्धा : के भारतीय जनता युवा मोर्चा के कबीरधाम जिला अध्यक्ष पद की घोषणा के साथ ही जिले की राजनीति में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार देखने को मिल रहा है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उमंग पाण्डेय को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद से ही जिलेभर के युवाओं में खासा उत्साह और सक्रियता दिखाई दे रही है।
युवाओं का यह उत्साह उस समय स्पष्ट रूप से सामने आया, जब कवर्धा के लगभग 60 युवाओं ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के समक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर नव-प्रवेशी युवाओं ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का विशाल हार-माला से भव्य स्वागत कर उनके प्रति सम्मान और विश्वास व्यक्त किया।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नव-नियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय की सराहना करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं का संगठन से जुड़ना उनके नेतृत्व, कार्यशैली और विचारधारा पर बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने सभी नए सदस्यों को बधाई देते हुए पार्टी, समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी एवं पूर्व विधायक अशोक साहू की उपस्थिति में भी कई युवाओं ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीराम साहू, भाजपा कवर्धा शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती सतविंदर पाहुजा, रामविलास चंद्रवंशी, सौरभ शर्मा, ज्योति केशरवानी, सोनू ठाकुर, आशीष सोनी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में अपने युवा जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय के नेतृत्व में कार्य करने को लेकर विशेष जोश और आत्मविश्वास देखने को मिला। इस अवसर पर उमंग पाण्डेय ने कहा कि उनका निरंतर प्रयास रहेगा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा जिले के प्रत्येक युवा तक पहुँचे और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद युवा तक सुनिश्चित हो।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं के साथ-साथ कन्या शक्ति की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जो इस बात का संकेत है कि भाजयुमो अब केवल संगठन नहीं, बल्कि युवाओं के विश्वास और अवसर का सशक्त मंच बनता जा रहा है।
स्पष्ट है कि जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलते ही उमंग पाण्डेय युवाओं के भरोसे की पहचान बनते जा रहे हैं और कबीरधाम जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा नई गति और दिशा के साथ आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!