अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा में प्रधानमंत्री आवास तोड़ने के विरोध में रविदास समाज का प्रदर्शन. कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर मकान पुनः बनाने और संबंधित अधिकारी कर्मचारी पर कारवाई करने की मांग।

कवर्धा: जिले के ग्राम रक्से में 2 अनुसूचित जनजाति परिवार के निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास को अवैध बताकर प्रशासन द्वारा छोड़ने के विरोध में आज छत्तीसगढ़ रविदास समाज ने विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर आवास दोबारा बनाकर देने और कारवाई करने वाले संबंधित अधिकारी कर्मचारियों पर कारवाही करने व मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कारवाई करने की मांग की है. मांग पूरी नहीं होने पर समाज प्रदेशस्तरीय आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

क्या है मामला

दरअसल मामला कबीरधाम जिले के लोहारा ब्लॉग अंतर्गत ग्राम रक्से का है जहां 20 अगस्त 2025 को गांव के 2 परिवार के बन रहें प्रधानमंत्री निर्माणाधीन आवास की जमीन को शासकीय बताते हुए मकान पर बुलडोजर चला दिया और मकान धराशाई कर दिया। इसके विरोध में रविदास समाज आक्रोशित हैं और दुर्भावनापूर्ण कारवाई करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है. आज इसी के विरोध में समाज के महिला पुरुष प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर कारवाई की मांग की है।

समाज ने किया विरोध

पिडित के पक्ष आज प्रदेशभर के समाजिक अध्यक्ष और बड़ी संख्या में समाज के लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अधिकारी से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कारवाई करने और पिडित परिवार का मकान पुनः बनाकर देने की मांग की है।
अधिकारी ने पिडितो की बात सुनकर उन्हें न्याय का आश्वासन दिया है।

पिडिता का आरोप है की गांव के कुछ अन्य समाज के दबंगों ने पंचायत चुनाव के दौरान उन्हें समर्थन देने को कहा था लेकिन उन्होंने समर्थन देने से इंकार कर दिया था जिसको लेकर दबंगों ने उनसे दुश्मनी ठानी ली. और उनके निजी जमीन को सरकार जमीन बताकर उनके निर्माणधीन प्रधानमंत्री आवास पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया. विरोध करने पर जातिसूचक गालीगलौज और मारपीट कर मोबाइल भी छीन लिया है। मकान टुट जाने के बाद अब उनके पास सिर छुपाने की जगह तक नहीं है छोटे-छोटे बच्चे को लेकर बारिश में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. सरकार हमें हमारा मकान लौटाकर न्याय दे और तानाशाही करने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर सख्त कारवाई करें।

अधिकारी का कहना है की मामला अभी उनके संज्ञान में आया कलेक्टर सहाब से चर्चा कर मामले की जांच कर कारवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!