अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा में युवा कांग्रेस ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 15 दिनों में मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।

कवर्धा: भारतीय युवा कांग्रेस के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व कवर्धा विधानसभा के दर्जनों किसान रैली निकाल कर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें कलेक्टर के साथ घंटों संवाद किया और और प्रमुख रुप से खाद की कालाबाजारी रोकने, बिजली संकट, जर्जर सड़क मरम्मत, खाद्यान्न वितरण में अनियमित, गौवंश की सुरक्षा, अवैध शराब बिक्री में रोक, गन्ना किसानों का बोनस भुगतान, शक्कर कारखाना में भ्रष्टाचार की जांच, स्कूल में शिक्षाकों की कमी जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा और 15 दिनों में निराकरण करने कि मांग की है. मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।

बाल्मीकि वर्मा ने आरोपी लगाते हुए कहा की भाजपा की सरकार में किसानों की मूलभूत सुविधा बिजली, सड़क ,खाद अवैध शराब, गौवंश की मौत, स्कूल है लेकिन शिक्षक जैसे समस्या से लोग परेशान हैं आज कलेक्टर को 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सांकेतिक ज्ञापन सौंपा गया है. अगर 15 दिनों में मांग पूरा नहीं होता है संबंधित विभागों का घेराव करेंगे और तब भी प्रशासन गंभीर नहीं होती है तो उग्र आंदोलन और चक्काजाम किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने आए सभी लोगों को कलेक्टर ने सभागार में बैठाया और एक-एक समस्या को विस्तार से सुनाकर समस्या का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया है।

अश्विनी वर्मा ने आरोप लगाकर कहा की भोरमदेव शक्कर कारखाना घटा में चल रहा है बावजूद भाजपा के नेता अपने चहेते लोगों को शक्कर कारखाना में नौकरी लगाया जा रहा लाभ ले रही है जबकि पूर्व में कार्यरत सिनिय लोगों को काम से निकाला जा रहा है। इस मामले को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर मामले की जांच कराने की मांग की गई है अगर मामले में जांच नहीं होता है तो आने वाले समय में शक्कर कारखाना के सामने नेशनल हाईवे 30 में चक्काजाम कर प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!