अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

जमीन के लिए बेटे ने पिता और बुआ को सब्बल से मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी ने खुद जाकर पुलिस को बताई हत्याकांड की खौफनाक कहानी

कवर्धा: घटना कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत इन्दौरी का है जहां रविवार सोमवार की दरमियानी रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। एक कलयुगी बेटे ने जमीन विवाद को लेकर अपने ही पिता और बुआ पर लोहे की सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी रामकुमार काठले का अपने पिता नारायण काठले से कई महीनों से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार रात भी दोनों के बीच कहा सुनी हुई फिर आरोपी घर से चला गया बाद में जब वापस घर लौटा तो पति बुआ और अन्य लोग खाना खाकर सो चुके थे . आरोपी गुस्से में लाल था और उसके सिर पर खून सवार था पास में रखे लोहे का सब्बल उठाया और पहले पिता नारायण काठले पर ताबड़तोड़ वार किया फिर बुआ धरमीन बाई के सिर पर वार कर लहुलुहान कर दिया. गंभीर चोट और खून बहने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. परिवार के अन्य सदस्य घर से भागे खबर गांव में फैलते ही सनसनी फैला गई।

आरोपी ने किया सरेंडर
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे पिपरिया थाने गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। इस दर्दनाक वारदात के बाद परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में खौफ का माहौल है।

डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर के अनुसार आरोपी राम कुमार काठले ने बीती रात जमीन बंटवारे की बात को लेकर अपने पति नारायण काठले और बुआ धरमीन बाई की लोहे के सब्बल से मारकर हत्या कर दी. सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!