कवर्धा: अशोका पब्लिक स्कूल के 41 विद्यार्थियों का संभागीय बेसबॉल एवं सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में चयनित

कवर्धा: शालेय खेल प्रतियोगिता सत्र 2025–26 के अंतर्गत अशोका पब्लिक स्कूल, कवर्धा के लिए गर्व का विषय है यह , इस बार अशोका पब्लिक स्कूल के कुल 41 छात्र-छात्राओं का चयन बेसबॉल एवं सॉफ्टबॉल खेलों में संभाग स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
इस क्षेत्रीय प्रतियोगिता में दुर्ग ज़ोन के अंतर्गत आने वाले सात जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे। दुर्ग ज़ोन की टीमों का प्रतिनिधित्व करने वाले ये छात्र आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। विद्यालय के संचालक सारिका देवांगन व पवन देवांगन ने जानकारी बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करते हैं।
ब्लॉक व जिला स्तर की प्रतियोगिता। कवर्धा के पी.जी. कॉलेज मैदान में आयोजित हुई, उसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सॉफ्टबॉल में 17 छात्र/छात्राएं तथा बेसबॉल में – 24 छात्र/छात्राएं
का चयन संभागीय प्रतियोगिता हेतु सुनिश्चित किया गया।
विद्यालय को पूर्ण विश्वास है कि क्षेत्रीय स्तर पर भी विद्यार्थी श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय टीम में बड़ी संख्या में चयनित होंगे तथा पदक प्राप्त कर कबीरधाम जिला एवं अशोका पब्लिक स्कूल का गौरव बढ़ाएंगे।
इस उपलब्धि में उनके खेल शिक्षकों राजा जोशी, मनीष निषाद, शैलेन्द्र वर्मा, मीरा साहू का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर संचालक प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




