अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

गन्ना किसानों के लिए सावन में बड़ी खुशखबरी, भोरमदेव शक्कर कारखाना के शेयर धारक किसानों के खाता में 27.79 करोड़ रुपए की रिकवरी राशि एक मूस्त किया जारी।

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा (रम्हेपुर) में स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने अपने शेयर धारक गन्ना किसानों के खातों में रिकवरी की 27.79 करोड़ रुपए एक मूस्त राशि जारी कर एक नई मिसाल कायम की है। बीते चार सालों पहली बार एक इतने कम समय में एक मूस्त इतनी बड़ी राशि किसानों के खातों में जारी किया गया है।
इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।
त्योहारी सिजन और सावन के महिनों में किसानों के हाथ खाली होते हैं और वे खेती-किसानी के लिए खाद-बीज खरीदने के लिए केसीसी लोन या बजार में साहुकारों से ब्याज में कर्ज उठाकर खेती करते हैं, लेकिन अब गन्ना किसानों को रिकवरी राशि मिलने से उसको बड़ी राहत मिली है।

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने के एमडी जी एस शर्मा ने बताया है कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास और कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में भोरमदेव शक्कर कारखाना ने नई मिसाल कायम की है बीते चार वर्षों में पहली बार इतने कम समय में 2024-25 में गन्ना बेचने वाले किसानों के खातों में 27.79 करोड़ रुपए की रिकवरी राशि किसानों को एक मूस्त दिया गया है। इसके पूर्व
मई माह में किसानों को 87.65 करोड़ की गन्ना भुगतान राशि एफआरपी (FRP) राशि का भुगतान भी किया गया था। इस प्रकार कुल मिलाकर इस वर्ष किसानों को 115 करोड़ से अधिक राशि उनके खातों में जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!