अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

भाजी तोड़ने जंगल गई दो महिलाएं. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत। जांच में जुटी पुलिस।

कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाहपानी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो बैगा महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना मंगलवार शाम की है जब दोनों महिलाएं जंगल में चरोटा भाजी तोड़ने गई थीं।

मृतकों की पहचान तिहरी बाई और रामबाई के रूप में हुई है, जो आपस में रिश्तेदार थीं और एक ही परिवार से ताल्लुक रखती थीं। जानकारी के अनुसार शाम लगभग 5 बजे दोनों महिलाएं चरोटा भाजी तोड़ने जंगल गई थीं, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटीं। सुबह परिजनों ने खोजबीन की तो दोनों का शव बाहपानी के जंगल में मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!