अपना कबीरधाममनोरंजनस्पोर्ट्स

कवर्धा के अशोका पब्लिक स्कूल में समर कैम्प का समापन, बच्चों ने खुब की मस्तियां।

कवर्धा। नगर के प्रतिष्ठित अशोका पब्लिक स्कूल में छह दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का भव्य समापन किया गया। यह समर कैंप 09 जून से प्रारंभ होकर बच्चों के लिए कौशल विकास और रचनात्मक गतिविधियों का केंद्र बना रहा।

इस शिविर में 557 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें अन्य विद्यालयों के छात्र भी शामिल थे। बच्चों ने आर्ट/क्राफ्ट, हैंडराइटिंग, म्यूजिक, डांस, रेन डांस/स्विमिंग और कराटे जैसी गतिविधियों में प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रतिदिन 3 घंटे का निःशुल्क प्रशिक्षण विद्यालय के योग्य शिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया, जिसे बच्चों ने बड़े उत्साह से सीखा और खूब आनंद लिया।

समापन दिवस को विशेष बनाते हुए पालकों के लिए “मैं और मम्मा” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें रैम्प वॉक, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस आयोजन में 150 से अधिक पालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि श्रीमती मोनिका सिंह परिहार (डिप्टी कमांडर अधिकारी, 17वीं रक्षित बटालियन) तथा श्री बी.एस. चौहान (डायरेक्टर) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनका स्वागत स्काउट-गाइड के मार्चपास्ट द्वारा किया गया और माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

मुख्य अतिथि श्रीमती परिहार ने कहा, “मैंने विद्यालय का नाम तो बहुत सुना था, लेकिन आज आकर इसकी गुणवत्ता को स्वयं अनुभव किया। विद्यार्थियों में गजब की प्रतिभा है और यह शिविर उनके सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है।”
वहीं  बी.एस. चौहान ने कहा, “इस तरह के समर कैम्प बच्चों को रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अनुशासन से जोड़ते हैं। अशोका स्कूल ने हमेशा नई शैक्षणिक पद्धतियों को अपनाते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया है।”

विद्यालय के निदेशक श्री पवन देवांगन एवं श्रीमती सारिका देवांगन के शिक्षा क्षेत्र में 20 वर्षों के योगदान की अतिथियों ने सराहना की। प्राचार्य श्री लोकनाथ देवांगन ने समर कैम्प की गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया और समस्त प्रतिभागियों, विजेताओं एवं सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया। अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति एवं शिक्षकों की प्रतिबद्धता ने इस शिविर को अत्यंत सफल और यादगार बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!