अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

भारतीय विज्ञान शिक्षा अनुसंधान संस्थान भोपाल के राष्ट्रीय विज्ञान शिविर में  छत्तीसगढ़ से अशोका स्कूल के दो विद्यार्थियों का चयन

अशोका स्कूल के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि भारतीय विज्ञान शिक्षा अनुसंधान संस्थान भोपाल द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय विज्ञान शिविर में छत्तीसगढ़ से केवल दो प्रतिभाशाली बच्चों को भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ, जो अशोका स्कूल के विद्यार्थी हैं। यह शिविर देशभर के उत्कृष्ट विज्ञान छात्रों के लिए एक अत्यंत प्रतिस्पर्धी और प्रतिष्ठित कार्यक्रम है।
चयनित विद्यार्थियों में कक्षा 12 के नैतिक और विनय शामिल हैं, जिन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में अपनी गहरी रुचि, जिज्ञासा और लगन से यह उपलब्धि प्राप्त की है। यह शिविर  IISER भोपाल परिसर में आयोजित किया गया, जहाँ देशभर के चुनिंदा छात्र आधुनिक विज्ञान, अनुसंधान प्रयोगशालाओं और प्रख्यात वैज्ञानिकों से सीधे संवाद का अनुभव प्राप्त किया।
विद्यालय के संचालक पवन देवांगन तथा सारिका देवांगन,  प्राचार्य लोकनाथ देवांगन ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “यह हमारे विद्यालय और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव की बात है। विद्यार्थियों की इस सफलता ने यह साबित किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रतिभाएं मौजूद हैं जिन्हें उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।” विद्यालय परिवार ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!