पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, शराबी पिता से परेशान 19 वर्षीय पुत्र ने की थी तीर व कुल्हाड़ी से पिता की हत्या। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया हत्याकांड का सच।

कवर्धा: पांडातराई पुलिस ने मंगलवार को महली गांव में हुए हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक का 19 वर्षीय बेटा लवकेश मेरावी ही था।
पुलिस के मुताबिक मृतक शराब का आदी था और तीन चार शादियां कर चुका था मृतक ने आरोपी के मां से उसकी पहली शादी हुई थी आरोपी जब छोटा था तब उसकी मां का देहांत हो गया था. शराबी पिता ने कुछ दिन बाद ही दुसरी शादी कर ली और फिर थोड़े दिन बाद दुसरी पत्नी की बहन को भी घर ले जाया. मृतक अक्सर लवकेश के साथ मारपीट करता था जिसे आरोपी परेशान होकर घर छोड़कर अलग रहने लगा था लेकिन फिर भी मृतक आरोपी के साथ दुर्व्यवहार करता रहा था इसे लेकर बेटे के नाम में पिता के लिए आक्रोश पनप रहा था. इसी बात का बदला लेने आरोपी बेटा ने मंगलवार को आरोपी अपने पति को मारने उसके घर पहुंचा इस दौरान पिता घर में अपने पहचान वाले डेहरी निवासी गणपत धुर्वे के साथ शराब पी रहा था उसी जगह गणपत की पत्नी नागिन धुर्वे भी मौजूद थीं , आरोपी ने पास में रखे तीर और कुल्हाड़ी से पिता रामगुलाल मेरावी पर ताबड़तोड़ हमला कर लहुलुहान कर गला काट दिया, फिर घटना के चश्मदीद गणपत और उसकी पत्नी को भी चोटिल कर किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पति-पत्नी घबरा गए और किसी से कुछ कहे बिना अपने घर चले गए। पुलिस को छानबीन में पता चला की हत्या के दिन गणपत और उसकी पत्नी मृतक के घर पर देखा गया था तब पुलिस ने दोनों को थाना लाकर पुछताछ की तो उन्होंने घटना की सारी सच्चाई पुलिस को बताई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी लवकेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीओपी अखिलेश कौशिक ने बताया की मृतक शराब का आदी था तीन चार शादी भी कर चुका था आरोपी मृतक की पहली पत्नी का बेटा है, मृतक अक्सर बेटा लवकेश से मारपीट करता था जिससे आरोपी के मन में पिता के लिए आक्रोश था और मंगलवार को उसने उसका बदला लेने हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी लवकेश मेरावी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।


