अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कांग्रेस के नगरीय प्रशासन पर टेंडर भ्रष्टाचार आरोप पर भाजपा ने दिया जवाब, नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कोई भ्रष्टाचार नहीं ऐसा होगा तो करेंगे कारवाई, कांग्रेस करती थी अपने चहेतों को सरकारी जमीन को बेचने का काम।

कवर्धा: कांग्रेस के नगरीय प्रशासन पर भ्रष्टाचार , कमीशनखोरी के आरोप पर नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी ने जवाब देते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया है। चन्द्रवंशी ने कहा की कांग्रेस सरकार में कांग्रेसी जैसे सरकारी जमीन को अपने ही पार्टी के लोगों को 152 परसेंट में रजिस्ट्री करा दिया करते थे ऐसा काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार में नहीं होता. हम सरकारी व प्रमुख स्थान को संरक्षित करने सहजने काम कर रहे हैं। और रही बात बिना टेंडर के कार्य की तो उसे अतिक्रमण से बचाने के लिए का प्रयास किया गया है, नगर पालिका में सारे काम नियम कायदे से किए जाते हैं। रहीं बात निर्माण में भ्रष्टाचार की तो डिप्टी सीएम का सख्त निर्देश है कि गुणवत्ताहीन कार्य करने वाले ठेकेदारों को तत्काल कार्य से हटा कर ब्लैक लिस्ट किया जाए और दंडित किया जाएगा ।

दरअसल बुधवार को कांग्रेस पार्षद व शहर कांग्रेस पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में नोटों की माला लेकर नगर पालिका पहुंचे औरएसीएमओ को 8 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था, कांग्रेसियों का आरोप है की नगरीय प्रशासन ने हाल ही नगर के चार विकास कार्य के लिए 36 लाख का निविदा जारी किया है, लेकिन निविदा भरने की अंतिम खत्म होने से पहले दो जगहों में ठेकेदार निर्णय 50 प्रतिशत पूर्ण कर लिया है। इससे साफ जाहिर होता है की नगर पालिका में बैठा सत्ताधारी अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार को आंजम दे रहें ‌है।

कांग्रेस और भाजपा का एक दुसरे पर आरोप जारी है, हालंकि बिना टेंडर जारी किए कार्य करने का आरोप जांच का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!