तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर खेत में पलटी. दुर्घटना में महिला बच्चे समेत 20-25 लोग घायल, घटना के बाद मची चीख-पुकार, ग्रामीणों ने घायलों को बस से बहार निकला।

कवर्धा: घटना कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना अंतर्गत किशुंगढ के पास का है. जहां सुबह साढ़े दस बजे कोरबा से कवर्धा जा रही तिवारी बस सर्विस CG10 G 1652 अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, बस में 45 से 50 लोग सवार थे दुर्घटना में महिला बच्चे समेत 20-25 लोगों को चोट आई है. कुछ की हालत गंभीर है. दुर्घटना की आवाज सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को बहार निकाला. पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर एम्बुलेंस और पुलिस की गाडी से घायलों को पंडरिया समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रवाना कर रही है।

पंडरिया थाना प्रभारी नितिन तिवारी ने बताया की कोरबा से कवर्धा जा रही यात्री बस पटल गई है दुर्घटना में घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है. अभी कुछ भी जानकारी लेने का मौका नहीं मिला है पहले सभी घायलों को अस्पताल रवाना करने के बाद दुर्घटना की जानकारी मिल पाएगी।




