महिला दुकानदार के साथ लूटपाट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार. दो फरार आरोपी की तलाश जारी।

कवर्धा: घटना कबीरधाम जिले के तरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दुल्लापुर गांव का हैं, जहां 22 मई की दोपहर महिला दुकान पर बैठी हुई थी इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक महिला के दुकान पर आए और दुकान से समान लिया और जैसे ही दुकान से जाने लगे एक युवक ने महिला के गले में पहनें सोने के माला पर झपट्टा मार दिया जिससे महिला के माला का तीन सोने का लाकेट जमीन पर गिर गया और दो लाकेट आरोपी लेकर फरार हो गए. महिला ने फौरन परिजनों के साथ तरेगांव थाना पहुंच कर लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे व मुखबिर की मदद से शनिवार को एक आरोपी संदिप डाहिरे को पंडरिया से गिरफ्तार किया है वहीं दो अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।

तरेगांव थाना प्रभारी संग्राम सिंह ने बताया की महिला ने थाना पहुंच कर लिखित शिकायत दी की बाइक सवार तीन युवक उसके गले में पहनें दो सोने का लाकेट लेकर फरार हो गए है. शिकायत पर पुलिस छानबीन की और पंडरिया से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और न्यायालय में पेश किया जा रहा है वहीं दो अन्य आरोपी की तलाश जारी है।


