
कवर्धा में संविधान बताओं रैली का आयोजन भूपेश बघेल हुए शामिल, बघेल ने खाद बीज, और पलगांम मामले को लेकर कहीं बड़ी बात।

कवर्धा: छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में संविधान बताओं रैली कर रही. इस कड़ी में आज कबीरधाम जिले के ग्राम पोंडी में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजित किया गया कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए। भूपेश बघेल ने जय बापू जय, भीम जय, संविधान के नारे के साथ संबोधन की शुरुआत की। बघेल ने कहां की संविधान ख़तरे में है संविधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है. इसे बचाने हमें लोगों के बीच जाकर आवाज बुलंद करने का समय आ गया है। आगे कहा की पलगांम की घटना को लगभग एक महिने होने जा रहा है लेकिन अब तक 26 निर्देश की हत्या करने वाले आतंकवादियों को ना पकड़ा गया ना मारा गया है, कैसे बचकर निकल गए हमलावर. 300 किलोमीटर दूर सिमा गाड़ीं नहीं जा सकती पैदल कैसे निकल गए. सेना अपना काम ईमानदारी से कर रही है लेकिन सरकार अपना काम नहीं कर रही है। और विपक्ष सवाल पुछता है तो उन्हें देशद्रोही बोलते है। जबकि हम बोल दिए थे की आतंकवादी के खिलाफ लड़ाई में सरकार के हर फैसले में कांग्रेस सरकार के साथ खड़ी है. आंतकवादी से निपटने हम सभी एक है। सर्वदलीय बैठक बुलाई गई प्रधानमंत्री नहीं आए लेकिन फिर भी हम सरकार के साथ खड़े रहें. लेकिन दुर्भाग्य की बात है उसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के जुबान में कोई नियंत्रण नहीं है।

भूपेश बघेल ने कहा की संविधान ख़तरे में है. जितने भी संविधानिक संस्थाएं हैं उन्हें कमजोर किया जा रहा है. चाहें ओ निर्वाचन आयोग कमजोर हो. सीबीआई हो सभी को कमजोर करने का काम किया जा रहा है. सत्ताधारी पार्टी के सांसद जिस तरह से लगातार बयान दे रहे है हम सब देख रहे है सरकारी संस्थाओं को कमजोर बनाने की कोशिश प्रजातंत्र कमजोर होता जा रहा है, इसलिए जनता के बीच जाकर हम लोग आवाज बुलंद कर रहे है. हम आवाज बुलंद करते हैं तो सरकार सोचती है हम उनका विरोध कर रहे है. और फिर दुश्मन की तरहां व्यवहार करते हैं. फिर ईडी, आईटी, सीबीआई के माध्यम से स्वार को दबाने की कोशिश करते , आपने देखा की कैसे राहुल गांधी सोनिया गांधी प्रियंका पर फर्जी केश बनाकर दबाने की कोशिश हुआ है, इसी प्रकार सभी प्रदेशों में दबाने का काम किया जा रहा है। वही खाद को लेकर कहा की 22 मई हो चुका है लेकिन पुरे प्रदेश में खाद की उपलब्धता सरकार नहीं करा पाई है. इन दिनों तक के किसानों को डीएबीपी खाद बीज ले लेते थे लेकिन सोसायटी पुरा खाली है. यहां तो उपमुख्यमंत्री का क्षेत्र है यहां नकली खाद बिक रहा है यहां के किसान जागरूक हैं वहां किसानों के साथ धोखाधड़ी . दुर्भाग्य की बात है उनकी ही अनुयागिक संगठन भी विरोध कर रहे है सवाल बहुत है।




