अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्राथना सभा का किया विरोध, मकान में मौजूद लोग और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहास, पुलिस ने कराया लोगों को शांत, बजरंग दल ने मकान मालिक पर धर्मांतरण कराने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस।

कवर्धा: कवर्धा में फिर एक बार धर्मांतरण का मुद्दा उठा है, इस बार हिन्दू संगठनों ने आदर्श नगर स्थित एक मकान में जमकर हंगामा किया, आरोप हैं की प्राइवेट स्कूल संचालक जॉन थामर्स नाम का व्यक्ति कवर्धा के आदर्श नगर स्थित अपने निजी आवास में गरीब भोले-भाले लोगों को इलाज़ करने के बहाने या लालच देकर बुलाता है और उन्हें अपने धर्म से जुड़ी बातें बताकर धर्मांतरण करा रहा हैं। यहां भी आरोप है की हर रविवार मकान से अजीब अजीब आवाजें आती है, लोगों को मिसनरी किताब पढ़ाया व सुनाया जाता है।
इसके विरोध में आज हिन्दू संगठनों के 20-25 कार्यकर्ता मकान में घुसकर विरोध किया इस दौरान दोनों पक्ष के बीच जमकर तू-तू-मैं-मैं बहस हुई, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी को शांत कराया गया।

विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी के नाम लिखित शिकायत दिया है. शिकायत में आरोप है की प्राइवेट स्कूल संचालक जॉन थामर्स द्वारा अपने मकान में धर्मांतरण का खेल चलाया जा रहा है, जिसमें आसपास के परेशान, बिमार ,गरीब लोगों को इलाज़ या लालच देकर बुलाया जाता है और नगर के बीच आदर्श नगर स्थित मकान में झाड़-फूंक किया जाता है। झाड़-फूंक के दौरान तरह-तरह की डरावनी आवाज निकाली जाती है आसपास रहने वाले लोग इससे डरें हुए है. बच्चे घर से निकलने के लिए कतराते हैं. ऐसे धर्मांतरण कराने वाले लोगों पर सख्त कारवाई कर धर्मांतरण की अवैध गतिविधियों को रोका लगाई जाए।

वार्ड की महिलाओं का आरोप है की हर रविवार यहां प्राथना किया जाता है इसके अलावा यहां आये दिन बहार बहार से लोग इलाज कराने आते हैं. झाड़-फूंक किया जाता है. इस दौरान तरह-तरह की डरावनी आवाज आती है. वार्डवासी पहले भी इसकी शिकायत कर चुके हैं. लेकिन समझाईश देकर छोड़ दिया जाता है।

मौके पर पहुंचे एडिशन एसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया की विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शिकायत किया की आदर्श नगर स्थित एक मकान में सभा कराई जा रही है, सभा में आराधना कराया जा रहा है, लोगों को ग़लत तरीके से धर्मांतरण कराया जा रहा है, उनके शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और यहां जांच की जा रही है यहां क्या हो रहा था। मौके में 20-25 लोग आराधना के लिए आए हुए थे उनसे पुछताछ किया जा रहा है की वे यहां कैसे आए थे, जांच में जोभी ताथ्य निकलकर सामने आयेगा आगे की कारवाई की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!