अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा में निकाली गई तिरंगा यात्रा, भारत माता की जाय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे से गुंज उठा कवर्धा, हाथों में तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए भूतपूर्व सैनिक, राजनेतिक दल व समाजिक संगठन और बड़ी संख्या में सभी समाज के लोग।

कवर्धा: बीते दिनों पलगांम में हुए आतंकी हमले में निर्देश भारतियों की मौत का बदल लेने सरकार ने अपरेशन सिंदूर चलाकर सेना के जवानों ने पाकिस्तान में छुपे आतंकियों को मार गिराया और पाकिस्तान को धूल चटाया इसे लेकर देशभर में सेना की अभूतपूर्व सफलता के सम्मान में देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, आज कवर्धा में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई कार्यक्रम का आयोजन शौर्य जागरण समिति के द्वारा किया गया। यात्रा में राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडेय तमाम भाजपा नेता व जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के सदस्य, सभी समाज और वर्ग के लोग व सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत भारत माता चौक से किया गया डीजे के धुन में देशभर गीत के साथ हाथों में तिरंगा झंडा लहराते हुए भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे से कवर्धा गुंज उठा।

भूतपूर्व सैनिक साईद खान ने कहा की पलगांम में हुए हमले का बदला लेने देश की सेना ने अपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को सबक सिखाय और आतंकियों के घर में घुसकर बदला लेने वाली सेना का मैं भी हिस्सा रहा हूं, मुझे गर्व है मैं उस सेना का हिस्सा रहा हूं जिनके सहास और पराक्रम से पुरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है, इसलिए आज तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

विश्व हिन्दू परिषद के नेता चन्द्रशेखर वर्मा ने कहा की सिमाओं पर डटे हमारे सिपाही भारत देश की सेवा कर रहे हैं, हम उनके साथ है इस बात को बताने हम आज तिरंगा यात्रा निकले हैं, कवर्धा की जनता सभी समाज के लोग ने इस यात्रा के माध्यम से दिखा दिया की की पुरा देश सेना के साथ खड़ा है, जहां भी आतंकवादी हो चाहे देश के अंदर या देश के बहार उन्हें मुहंतोड़ जवाब दे इसके लिए आज तिरंगा यात्रा निकाल कर सेना के समर्थन में निकाली गई है, हर पल हर समय हम देश की सेना के साथ खड़े हैं। आज पुरा समाज पुरा शहर इस यात्रा में शामिल हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!