अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा में द बर्निंग ट्रक, बीना ड्राइवर सड़क पर जलते दौड़ते रही ट्रक, बड़ी दुर्घटना टली।

कवर्धा: कबीरधाम जिले के कूकदूर थाना अंतर्गत मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सीमा से लगे ग्राम पोलमी के पास बीती रात एक लकड़ी की छाल से भरी ट्रक में अचानक आग लग गई, आग की लपटे देख ड्राइवर और कंडक्टर दोनों ने ट्रक से कूद कर जान बचा ली लेकिन आग की लपटों में धधकती ट्रक सड़क पर दौड़ती रही, कुछ दूर जाने के बाद ट्रक का टायर फटने के बाद रुकी, आगजनी में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन ट्रक और लाखों रुपए के निलगिरी छाल जलकर खाक हो गया।

बताया जा रहा ट्रक मध्यप्रदेश के अमलाई से निलगिरी पेड़ का छाल लेकर राजनांदगांव जा रहा था इसी दौरान बजाक घाट से उतरते ही पोलमी चेकपोस्ट के पास ट्रक से आग की लपटे निकलने लगी. लकड़ी का सुखा छाल होने की वजह से आग इतनी तेजी से फैली की ड्राइवर को गाड़ी को रोकने तक का भी समय नहीं मिला. चालक सुझबुझ देखते हुए अपना और परिचालक की जान बचाने चलती ट्रक से कूद गया, हालांकि चलती ट्रक से कूदने के कारण दोनों को हल्की चोट आई है लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद दोनों स्वास्थ्य है।

कूकदूर थाना प्रभारी जेएल शांडिल्य ने बताया की घटना की जानकारी है, किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है, ट्रक जलने से नुकसान हुआ है, लेकिन ट्रक मालिक या चालक की ओर से किसी तरह की कोई कंप्लेन दर्ज नहीं कराया गया है, जैसे ही कंप्लेन दर्ज किया जाएगा मामले की जांच की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!