अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

बरात निकलने से पहले शादी के मंडप से हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, आरोपी दुसरी बार बना था दुल्हा, नौकरी लगाने के नाम पर ठगी और महिला से दुष्कर्म का है आरोपी ।

कवर्धा: कबीरधाम के इंटेलिजेंस ब्यूरो एसआईबी शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह मेरावी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. प्रधान आरक्षक पर 3 व्यक्तियों को पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर 16 लाख और एक महिला से दुष्कर्म व 6 लाख ठगी का आरोप समाने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
खास बात यहां है की आरोपी हेड कांस्टेबल बहादुर सिंह मेरावी दुसरी बार दुल्हा बनने जा रहा था पुलिस ने जब गिरफ्तार किया तो आरोपी शादी के मंडप में बैठकर हल्दी लगवा रहा था और बारात निकलने की तैयारी चल रही थी।

क्या है मामला
दरअसल गुरुवार 15 मई को गोपनीय सैनिक भीरा निवासी मुकेश मरकाम एवं उनके दो अन्य साथियों ने सीटी कोतवाली में प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह मेरावी के खिलाफ पुलिस आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर तीन लोगों से 16 लाख की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी कोतवाली पुलिस ने पिडित के शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था शुक्रवार 16 मई को एक महिला ने भी कोतवाली थाना पहुंच कर आरोपी आरक्षक पर शारीरिक शोषण और पुलिस में नौकरी लगाने के लिए 6 लाख ठगी की शिकायत दर्ज कराई. जिसपर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कि है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी बहादुर सिंह मेरावी की पहले भी शादी हो चुकी थी फिर से दुसरी बार शादी करने जा रहा था इसके अलावा भी उसने एक महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता था।

एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया की आरोपी बहादुर सिंह मेरावी के खिलाफ 15 मई को तीन गोपनीय सैनिकों ने पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद 16 मई को एक महिला ने कोतवाली थाना पहुंच कर आरोपी के खिलाफ ठगी और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है जिसपर पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल बहादुर सिंह मेरावी को गिरफ्तार कर लिया है।

बाइट 01 पंकज पटेल, एडिशन एसपी कवर्धा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!