अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

भालू के मामले से घायल लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को दिए निर्देश, सोमवार बहुत तेंदूपत्ता तोड़ने के दौरान भालू ने किया था हमला।

कवर्धा: कबीरधाम जिले के ग्राम थुवापानी के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान ग्रामीणों पर दो भालुओं ने अचानक हमला कर दिया, जिससे चार ग्रामीण घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तत्काल जिला अस्पताल कवर्धा पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाए। वन विभाग द्वारा तत्काल राहत के तौर पर घायलों को सहायता राशि प्रदान की गई है।

हमले में घायल ग्राम बाघूटोला निवासी सुखराम पटेल, उमेंद पटेल, ग्राम चिखली निवासी फूल बाई और ग्राम दियाबार निवासी राजमती शामिल हैं। इन सभी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका इलाज जारी है। एक ग्रामीण को रायपुर रेफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!