सुशासन तिहार में कवर्धा के अंतिम छोर गांव दलदली पहुंचे सीएम विष्णु देव साय, दोनों विधानसभा के विभिन्न गांवों में पेयजल उपलब्ध करने कहीं बड़ी बात।

कवर्धा: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार की योजनाओं के धरातल में स्थिति की समीक्षा कर रही है, सुशासन तिहार के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री स्वयं छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में अवचक निरीक्षण कर आम जनता से सिधा संवाद कर योजनाओं की फिटबैक ले रहे है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलिकॉप्टर कबीरधाम जिले के वनांचल ग्राम दलदली पहुंचा जहां आमसभा कर मुख्यमंत्री ने लोगों से संवाद की और योजनाओं का फिटबैक लिया वहीं जिले के पंडरिया व कवर्धा विधानसभा के विभिन्न गांव में पेयजल व्यवस्था के लिए जलाशयों से पाइपलाइन विस्तार के लिए राशि का घोषणा किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पंडरिया विधायक भावना बोहरा, मुख्य सचिव, आईजी, जिले के कलेक्टर एसपी समेत जिले के जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।
दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार अपनी योजनाओं के धरातल में स्थिति की समीक्षा करने सुशासन तिहार मना रही हैं पहले चरण में अधिकारी कर्मचारी गांव-गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों की शिकायत व मांग के लिए आवेदन लिया फिर दुसरे चरण में शिकायतों का निराकरण व मांग की समीक्षा की तीसरे चरण में मुख्यमंत्री स्वयं अलग-अलग जिले में अवचक निरीक्षण कर लोगों से सिधा संवाद कर फिटबैक ले रहे हैं, सीएम मंगलवार को सबसे पहले बेमेतरा जिला के सहसपुर पहुंचे जिसके बाद सीएम मध्यप्रदेश सीमा से लगे कबीरधाम जिले के अंतिमछोर बैगा आदिवासी बाहुल्य ग्राम दलदली पहुंचे जहां आदीवासी बालक छात्रावास प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बैगा आदिवासी बहुत खुश हुए, मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और प्रधानमंत्री आवास व अन्य योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दी, इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा की इस क्षेत्र में पानी की बहुत समस्या है मुझे मालूम है, इसलिए छिरपानी जलाशय से पानी वनांचल तक पहुंचने के लिए पाइप लाइन स्तर किया जाएगा इस योजना से लगभग 60 से अधिक गांव लाभान्वित होंगे और सभी घर तक साफ पेयजल उपलब्ध होगा, इसके साथ ही पंडरिया विधानसभा के लिए भी सुतियापाट जलाशय से पानी की व्यवस्था की जाएगी जिससे लोगों को पानी समस्या कम होगी ।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन तिहार मना रही हैं इसके तहत मैं यहां पहुंचा हूं सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंच रही है या नहीं इसकी समीक्षा करने मैं स्वयं लोगों से मिल रहा हू, दलदली के ग्रामीणों से मिला बात किया योजनाओं की फिटबैक भी लिए प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन समेत सभी योजनाओं के बारे में बातचीत हुआ। कांग्रेस सरकार में खुब बंदरबांट हुआ है, कुछ जगहों में टंकी बना तो पाइप लाइन नहीं जहां पाइप लाईन गई है तो पानी नहीं, ऐसे सभी जगहों में सरकार की योजनाओं के तहत लोगों को सुविधा उपलब्ध करने का प्रयास किया जा रहा है।




