अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर एक व्यक्ति की मौत दुसरा गंभीर रूप से घायल, आरोपी कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार।

कवर्धा : कबीरधाम जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रही है, आए दिन सड़क हादसे में किसी ना किसी के घर का चिराग बूझ रहा है, बावजूद लोग शबक नहीं ले रहे हैं, लापहरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
ताज़ा मामला जिले के पोड़ी पुलिस चौकी अंतर्गत भोरमदेव शक्कर कारखाना के पास रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 का है, जहां एक तेज रफ्तार चमचमाती आर्टिका कार ने बाइक सवार दोनों युवक को अपनी चपेट में ले लिया, दुर्घटना में 45 वर्षीय व्यक्ति ओंकार की मौत हो गई वहीं दुसरा व्यक्ति नंद कुमार बंसे गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा तेज रफ्तार कार शक्कर कारखाना के सामने से गुजर रही थी इसी दौरान सड़क पार कर रहे बाइक सवार दो व्यक्ति को ठक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति दूर जा गिरे एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई दुसरे व्यक्ति को भी गंभीर चोट आई है, दुर्घटना के बाद लोगों का भिड़ इकठ्ठा हो गया इस दौरान आरोपी वाहन चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया है।

पोड़ी चौकी प्रभारी विमल लावन्या ने बताया की शक्कर कारखाना के समाने एक कार चालक ने दो व्यक्ति को ठक्कर मार दी है, एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई एक घायल का इलाज जारी है। आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!