भोरमदेव महोत्सव की तैयारी जोरों पर, तैयारी का जायजा लेने पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा।

कवर्धा: छत्तीसगढ़ खजुराहो के नाम से प्रसिद्ध भोरमदेव में हर वर्ष की तरहां इस साल भी भोरमदेव महोत्सव 26-27 मार्च को होने जा रहा है, कार्यक्रम की तैयारी में प्रशासन जोर-शोर से जुटी हुई है, रविवार छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने भोरमदेव पहुंचे, इस दौरान डिप्टी सीएम ने अपने परिवार के साथ पहुंचे भोरमदेव बाबा का दर्शन कर पूजा-अर्चना किया फिर अधिकारियों से कार्यक्रम को लेकर चर्चा की और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मिडिया से बातचीत के दौरान भोरमदेव महोत्सव को लेकर कहा की बहुत वर्षों से महोत्सव चल रहा है लेकिन कुछ वर्षों से कार्यक्रम ठिक नहीं हो रहा था इस बार भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है बहुत सारे कलाकार और लोग आएंगे इसलिए मैं खुद भी निरीक्षण करने पहुंचा हूं, बैठने की व्यवस्था, पानी , बिजली, पार्किंग की सही व्यवस्था हो इसलिए अधिकारियों से भी चर्चा हुआ है। इस बार स्थानीय कलाकार प्रदेश के कलाकार और बहार से भी कलाकार पहुंच करें है।
कार्यक्रम की देंगे प्रस्तुति
हंस राज रघुवंशी राष्ट्रीय कलाकार, अनुज शर्मा विधायक एवं छत्तीसगढ़ी कलाकार, अनुराग शर्मा छत्तीसगढ़ी कलाकार अनिल तांडे हिन्दी छत्तीसगढ़, कथक, छत्तीसगढ़ कार्यक्रम, बैगा नृत्य, स्कूली बच्चों का कार्यक्रम होगा



