कवर्धा में दिन-दहाड़े बुजुर्ग महिला की हत्या, मृत्तिका की बेटी का प्रेमी ने दिया हत्याकांड को आंजम, आरोपी पुलिस हिरासत में।

कवर्धा: घटना कवर्धा सीटी कोतवाली थाना अंतर्गत गोदना रिपोर्ट के सामने शंकर नगर का है, जहां एक नशे में धूत आरोपी ने काशीम खान उर्फ मख्खी ने 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला बिंदिया बाई वैष्णव की लोहे की रॉड़ से पीट-पीटकर हत्या कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मृतक की बेटी ने शोर कर लोगों को इकट्ठा कर लिया जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीम मौके के पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा मृतक बिंदिया बाई वैष्णव की तलाकशुदा बेटी गायत्री वैष्णव का आरोपी के काशीम के साथ प्रेम संबंध था, आरोपी का मृतक के घर रोज का आना-जाना था, सोमवार दोपहर लगभग 03 बजे आरोपी अपने प्रेमिका से मिलने उसके शंकर नगर स्थित मकान में आया था इसी दौरान किसी बात को लेकर प्रेमी प्रेमिका में विवाद हो गया, इस दौरान बीच बचाव करने आई प्रेमिका की मां बिंदिया पर आरोपी ने लोहे के रॉड से सीर पर तबाड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार कर फरार हो गया।
पुलिस बयान
डीएसपी कृष्ण चन्द्राकार ने बताया की दोपहर लगभग 03 बजे आरोपी काशीम खान उर्फ सोनू मख्खी द्वारा बिंदिया बाई वैष्णव 55 साल के सिर पर वार कर हत्या कर दिया है, घटना के बाद आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है, आरोपी नशें में धूत है नशा उतरने के बाद पुछताछ किया जाएगा। आरोपी काशीम खान और मृतक की बेटी गायत्री वैष्णव के साथ आरोपी का प्रेम संबंध था इसलिए आरोपी मृतक के घर आया-जाया करता था।
बाइट 01 कृष्ण कुमार चंद्राकर, डीएसपी कवर्धा




