यात्री बस की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, आक्रोशित भीड़ ने बस को घेरा, पुलिस ने कराया लोगों को शांत।

कवर्धा: कबीरधाम जिले में रोज एक सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। दुर्घटना का मुख्य कारण लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार या नशा में वाहन चलाना दुर्घटना का मुख्य कारण होता है। सोमवार को भी कवर्धा के बिलासपुर मार्ग पर एक धान लेकर जा रही ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा दिया जिससे व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई थी, घटना के बाद परिजनों ने रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 में सात घंटे तक चक्काजाम कर प्रदर्शन किया मुआवजा और प्रशासन की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
अब दुसरा ताजा मामला जिले के लोहारा थाना अंतर्गत निरोध गांव के पास का है जहां कवर्धा राजनांदगांव मुख्य मार्ग से सामने आया है, जहां एक यात्री बस ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचल दिया है। बुजुर्ग बूध्धू चतुर्वेदी 65 साल निवासी निरोधी की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद ग्रामीणों ने बस को घेर लिया और ड्राइवर को बंधक बना लिया। घटना के बाद फौरन पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी रवाना किया और बस के यात्रियों को दूसरी बस में सिफ्ट कर बस को थाना में खड़े किया और ड्राइवर को हिरासत में लिया है।

लोहारा थाना एएसआई आशीष सिंह ने बताया की लक्ष्मी बस सर्विस की बस एक बाइक का एक्सिडेंट हुआ है, दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति बूध्धू चतुर्वेदी 65 साल की मौत हो गई है, पुलिस ड्राइवर को हिरासत में लेकर बस को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है, मामले की जांच जारी है।



