जंगल के रास्ते कवर्धा में लाया जा रहा था मध्यप्रदेश से अवैध शराब, पुलिस ने 6 लाख रुपए किमत की 40 पेंटी शराब व बुलेर वाहन किया जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार ब्रोकर की तलाश जारी।

कवर्धा: छत्तीसगढ़ में नगरीय विकास व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बांटने मध्यप्रदेश से अवैध शराब की सप्लाई ज़ोरो पर है, जिसके चलते कबीरधाम पुलिस लगातार कारवाई कर तस्करी रोकने प्रयास कर रही है। शनिवार सुबह 04 बजे कूकदूर थाना अंतर्गत तेलियापानी-लेदरा घाट में एक बुलेरो वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा गया है, वाहन में रखे 40 पेंटी शराब और वाहन को जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस पुछताछ में आरोपी वाहन चालक पियूष कुमार 22 साल ने बताया की उसे शराब को कवर्धा तक पहुंचने के लिए 15 हजार रुपए में सोनू निवासी गोपालपुर द्वारा हायर किया था, आरोपी के बयान पर पुलिस अब ब्रोकर की तलाश कर रही है।
पंडरिया अनुभागीय अधिकारी भूपत सिंह ने बताया की मुखबिर से सूचना मिली थी की बुलेरो वाहन में मध्यप्रदेश से भारी मात्रा में अवैध शराब छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है, सूचना पर पुलिस टीम ने वाहन की रैंकी की वाहन जंगल तेलियापानी लेदरा के रास्ते कवर्धा में दाखिल होने का प्रयास कर रहा थी इस दौरान वाहन को रोका गया लेकिन आरोपी वाहन को तेजी से लेकर भागने का प्रयास किया लेकिन घाट में घेराबंदी कर वाहन को पकड़ कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और 6 लाख रुपए किमत की वाहन से 40 पेंटी शराब और वाहन जब्त किया गया है




