अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे रिटायर फौजी की कार अनियंत्रित होकर पलटी, दुर्घटना में कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचा परिवार।

कवर्धा: दुर्घटना कबीरधाम जिले के कूकदूर थाना अंतर्गत पंडरिया बजाग मार्ग स्थित हनुमंत खोल घाट के पास का है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, कार में ड्राइवर, दो बच्चे समेत 6 लोग सवार थे, चालक और सामने बैठे दो लोगों को चोट आई है, लेकिन कार पुरी तरह छतिग्रास्त हो गई, घटना के बाद राहगीरों की मदद से सभी को कार से बहार निकाला गया।

बताया जा रहा कार चालक रिटायर फौजी चंद्रिका प्रसाद तिवारी बेमेतरा के रहने वाले जोकि अपने माता-पिता पत्नी बच्चों के साथ प्रयागराज महाकुंभ गए हुए थे और जब वापस लौट रहे थे इस दौरान उनकी कार पंडरिया बजाग मार्ग में हनुमंत खोल घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, गनीमत रही की कार खाई में नहीं गिरी वरना पड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

कूकदूर थाना प्रभारी जे एल सांडिल ने बताया की सुबह लगभग 9 बजे हनुमंत खोल के पास चंद्रिका प्रसाद तिवारी निवासी बेमेतरा की कार अनियंत्रित होकर पलट गई है, दुर्घटना में चालक व एक अन्य को चोट आई है बाकी सब सुरक्षित है। सभी लोग प्रयागराज से वापस लौट रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!