अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

चिल्फी घाटी में चलती ट्रक में लगी भीषण आग, आगजनी में ट्रक जलकर खाक, ड्राइवर और हेल्पर ने कूद कर बचाई जान, वाहनों की लगी लंबी कतार।

कवर्धा: शनिवार रात्रि लगभग 11 बजें कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत नागमोरी घाट में लोहा लेकर जा रही ट्रक में शार्ट सर्किट से आग लग गई‌। आग की लपटे देकर चालक और कंडक्टर दोनों ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई है। घाट में आगजनी से रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 में आवागमन बाधित हो गया है। जिससे सड़क में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है, दमकल की टीम को बुलाया गया है ताकि आग को काबू किया जा सके।

बताया जा रहा ट्रक रायपुर से जबलपुर की ओर जा रहा थी, ट्रक चिल्फी घाट में आधा घाट पार कर चुका था, तबही अचानक ट्रक के केबिन से आग की लपटे निकलने लगी, चालक ट्रक को सड़क किनारे करने का प्रयास किया ,लेकिन आग इतना तेजी से फैली की ड्राइवर कंडक्टर को ट्रक छोड़कर भागना पड़ा।

वाहनों की लगी कतार
घाट में आगजनी के कारण रास्ता बंद हो गया हो, पुलिस दोनों ओर से आने जाने वाले वाहनों को रोक दिया है, ताकि कोई अनहोनी ना हो, जिसके कारण सड़क मे वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

पुलिस आग बुझाने का प्रयास में जुटी।

आगजनी की खबर जैसे ही पुलिस को मिली चिल्फी थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर और उनकी टीम घटनास्थल पहुंचे और फायरब्रिगेड को सूचना दी, घटना स्थल सड़क सकरा होने के कारण अन्य वाहनों में भी आग फैलने का खतरा को देख कर सभी वाहनों को रोक दिया गया है,और आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!