अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़
कवर्धा में खपाने लाया जा रहा था भारी मात्रा में गांजा, पुलिस ने जिला के सरहदी सीमा से 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार। आरोपी के कार से 2 लाख का गांजा बरामद।

कवर्धा: कबीरधाम जिले में नशाखोरी का असर युवा वर्ग में अधिक देखने को मिला रहा है। बढ़ते नशाखोरी के चलते जिलेभर में लगातार अपराधी घटनाएं व चोरी बढ़ रही है, युवा वर्ग नशा के गिरफ्त में हैं । अपराधों को रोकने पुलिस नशा खोरी पर लगाम कसने हर प्रयास कर रही है, जिसके चलते जिलेभर में छापेमार कारवाही के साथ-साथ जिले के सरहदी सिमाओं में आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों को रोकने का प्रयास कर रही है। पुलिस की कारवाई में बड़ा योगदान मुखबिरों का है जिनके मदद से पुलिस अपराध गतिविधियों को रोकने एक हद तक कामयाब है।




