न्यू की साम कवर्धा की सड़कें खून से लाल। तीन अलग-अलग जगह सड़क हादसे में 03 युवक की मौत, 05 व्यक्ति घायल 03 की हालत गंभीर।

कवर्धा: कबीरधाम जिले में सूर्य उदय खुशियों के साथ हुई लेकिन साम होते-होते कवर्धा की सड़कें खून से लाल हो गई। बोड़ला थाना अंतर्गत तीन अलग-अलग जगहों में दुर्घटना में तीन युवकों की जान चली गई वहीं तीन व्यक्ति जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं वहीं दो अन्य घायलों को चोट आई है।
यहां सभी दुर्घटना कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना अंतर्गत का है, जहां साम 07 बजे पहली घटना राजनांदगांव बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 के खंतीपारा के पास का है जहां रानी दहरा से न्यू ईयर मानकर वापस घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, दुर्घटना में 02 युवक दुर्योधन चन्द्रवंशी निवासी ग्राम सोढ़ा और रोहित निर्मलकर निवासी ग्राम सोढ़ा की मौके पर मौत हो गई वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
वही दुसरा हादसा रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 के बांधा टोला के पास का है जहां बाइक सवार दो व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने रौंदा कर फरार हो गया, दुर्घटना में एक व्यक्ति परदेशी बैगा निवासी चोरभट्टी की मौके पर मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही तीसरा एक्सिडेंट बोड़ला नगर के तहसील कार्यालय के पास का है जहां स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में तीन व्यक्ति घायल हुए हैं जिससे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस टीम ने घायलों को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां गंभीर लोगों को जिला अस्पताल रेफर क्या गया है वही मृतक को मर्चुरी भेजा गया है सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।
अधिक वाहनों के संचालन
दरअसल कबीरधाम जिले के ज्यादातर पर्यटक स्थल बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत में मौजूद हैं जिसके कारण दूर-दूर से पर्यटक न्यू ईयर मानने पहुंचे हुए है, इलाके में ज्यादा वाहनों का संचालन हो रहा है, और छोटी-छोटी लापरवाही दुर्घटना का कारण बनी।
बोड़ला थाना प्रभारी राजेश चंड़ ने बताया की तीन अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसा हुआ है, दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है वहीं पांच लोग घायल हुए है। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है वही घायलों को जिला अस्पताल व बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।



