Uncategorized

दिसंबर 2021 में खुदरा बिक्री सात प्रतिशत बढ़ी, दिसंबर 2020 की तुलना में 26 प्रतिशत अधिक: RAI

नई दिल्ली। देश भर में खुदरा बिक्री दिसंबर 2021 में सात प्रतिशत बढ़कर कोरोना वायरस महामारी के पूर्व स्तर (दिसंबर 2019) पर पहुंच गई। खुदरा बिक्री की गति हालांकि समीक्षाधीन महीने के अंतिम सप्ताह में घट गई। भारतीय खुदरा विक्रेता संघ (आरएआई) ने मंगलवार को अपने ताजा खुदरा व्यापार सर्वेक्षण में कहा कि दिसंबर 2021 में देखी गई वृद्धि दिसंबर 2020 की तुलना में 26 प्रतिशत अधिक है।

आरएआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कुमार राजगोपालन ने एक बयान में कहा, “दिसंबर 2021 में ज्यादातर समय खुदरा कारोबार स्थिर विकास पथ पर था लेकिन महीने के अंतिम सप्ताह में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के कारण इसमें गिरावट देखी गई।”

सर्वेक्षण के अनुसार दिसंबर 2019 की तुलना में सौंदर्य, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत देखभाल जैसे श्रेणी में दिसंबर 2021 के दौरान खुदरा बिक्री सात प्रतिशत घट गई। ये श्रेणियां सबसे अधिक प्रभावित हुई है। वही इस दौरान फर्नीचर और साज-सामान की खुदरा बिक्री में भी पांच फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!