अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

भाजपा सरकार के बजट में फिर ठगे गए प्रदेशवासी और बेरोजगार युवा: चोवाराम साहू

कवर्धा। पूर्व मण्डी उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के युवा नेता चोवाराम साहू ने भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर अपी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हर बार की तरह इस बार भी प्रदेशवासियों और युवाओं को ठगने का कार्य किया है। सरकार ने इस बार भी डोंगरगढ़-कवर्धा होते हुए उसलापुर रेल लाईन को बजट में हांसिए पर रख दिया है। सरकार अपनी योजनाओं में बेराजगारों के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना चालू रखने का दम भर रही है लेकिन बजट में इसके लिए कोई प्रावधान तथा घोषणा नहीं है। जिससे बेरोजगार अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कुल मिलाकर सरकार का बजट सिर्फ छलावा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!