कवर्धा:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर भाजयुमो ने महिला कर्मचारियों का किया सम्मानित

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिलेभर में सेवा और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। राहुल टिकरिहा के निर्देश तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय के नेतृत्व में हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान चलाया गया।

जिले के 14 मंडलों में वृक्षारोपण, अस्पतालों में फल वितरण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। पिपरिया, भोरमदेव, बोड़ला, पंडातराई एवं कवर्धा शहर मंडल में सफाई कर्मचारियों का स्वागत-अभिनंदन किया गया। इसके बाद शासकीय उचित मूल्य की दुकानों (सोसायटी) में ‘चावल उत्सव’ मनाया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महतारी वंदन योजना की महिला हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। लाभार्थियों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए और मिठाई खिलाकर जन्मदिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में मनीराम साहू, अमित चंद्रवंशी, अश्वन साहू, नितीश चंद्रवंशी, अमित वर्मा, दुर्गेश दुबे, नरोत्तम साहू, पूर्व नपा अध्यक्ष मनहरण कौशिक, रामविलास चंद्रवंशी, पार्षद योगेश चंद्रवंशी, डोनेश ठाकुर, सौखी आहिरवार, दीपक सिन्हा, कमलेश द्विवेदी, भूपेंद्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




