अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़मनोरंजन

कवर्धा:अशोका पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का स्वर्णिम स्वागत, प्रदेश को दिलाया डबल गोल्ड; 50 पदकों की ऐतिहासिक उपलब्धि

कवर्धा। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अशोका पब्लिक स्कूल, कवर्धा के विद्यार्थियों ने वर्ष 2026 में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 50 पदक अर्जित कर विद्यालय को खेल जगत में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। यह उपलब्धि विद्यालय के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी खेल सफलता मानी जा रही है।
इसी क्रम में आयोजित 69वीं शालेय राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल जूनियर प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को ऐतिहासिक “डबल गोल्ड” दिलाया। यह प्रतियोगिता गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित हुई थी, जिसमें छत्तीसगढ़ की बालक एवं बालिका दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
इस उल्लेखनीय सफलता में विद्यालय के खिलाड़ी सोहम सिंह राजपूत, शुभम सेन और पूजा चंद्रवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं इससे पूर्व सौम्या चंद्राकर ने अंडर-15 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया था। इन उपलब्धियों से विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक चमका है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता से स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया गया। प्रबंधन, शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने पुष्पमालाओं एवं तालियों की गूंज के साथ उनका अभिनंदन किया। पूरे परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।


विद्यालय संचालक पवन देवांगन एवं संचालिका सारिका देवांगन, प्राचार्य एस.एल. नापित, उपप्राचार्य लोकनाथ देवांगन तथा प्रबंधक सागर नामदेव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यालय के अनुशासन, सतत अभ्यास और उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था का परिणाम है।
इस सत्र में 50 पदकों की ऐतिहासिक उपलब्धि पर खेल शिक्षक राजा जोशी, मनीष निषाद, मीरा साहू और शैलेंद्र सिंह की विशेष सराहना की गई। नगरवासियों और अभिभावकों ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!