अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा: सनातन विरोधी बयान को लेकर भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, भूपेश बघेल व टीएस सिंहदेव का पुतला दहन।


कवर्धा: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा सनातन धर्म और कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर दिए गए बयानों के विरोध में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा जिला मुख्यालय कवर्धा में जोरदार प्रदर्शन किया गया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देशन एवं जिला भाजयुमो अध्यक्ष मनीराम साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिग्नल चौक पर दोनों कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन कर नारेबाजी की।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि सनातन धर्म “सर्वे भवंतु सुखिनः” और “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना के साथ संपूर्ण मानवता के कल्याण की कामना करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे विराट और सर्वसमावेशी धर्म के विरुद्ध की गई टिप्पणियां सनातन धर्म को मानने वालों की भावनाओं को आहत करने वाली हैं, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिला भाजयुमो अध्यक्ष मनीराम साहू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव सहित कई कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार सनातन धर्म का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरोध से यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस नेताओं को किसी एजेंडे के तहत बयानबाजी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व में रामसेतु और भगवान राम को काल्पनिक बताने का प्रयास किया, वहीं राम मंदिर निर्माण के बाद भी गांधी परिवार दर्शन के लिए नहीं गया। यह कांग्रेस की सनातन विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।


भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति के अनुरूप उसके नेता लगातार सनातन संस्कृति, साधु-संतों और धार्मिक आस्थाओं के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं, जिसे समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा।
पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला भाजयुमो अध्यक्ष मनीराम साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष ठाकुर, जिला महामंत्री सचिन गुप्ता, तुकेश चंद्रवंशी, अजय ठाकुर, मिथलेश बंजारे, नितीश चंद्रवंशी, सौरभ सिंह, अरविंद वर्मा, रामचरण साहू, मीनू साहू, दुर्गेश दुबे, अश्वन साहू, अमित चंद्रवंशी, दीपक ठाकुर, राकेश साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र घृतलहरे, लोकचंद साहू, सुनील दोषी, उमंग पांडे, राजेश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्रवंशी, दिलीप घृतलहरे, दिलीप साहू सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!