नदी में तैरते मिली बुजुर्ग की लाश. गांव में मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर पहुंची, मृतक मंगलवार से था लापता।

कवर्धा: घटना कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना अंतर्गत ग्राम धोबहट्टी का है, जहां आज सुबह नहाने गए लोगों ने हाफ नदी में पानी में तैरते एक लाश दिखी. लाश की खबर सनसनी की तरह गांव में फ़ैल गई और पूरा गांव नदी किनारे इकट्ठा हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बहार निकल कर शव की शिनाख्त करने पर. शव की पहचान रेहुटा निवासी कृष्ण कुमार निषाद उम्र 70 साल के रूप में हुआ। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया की बुजुर्ग मंगलवार दोपहर 3 बजे भोजन कर घर से निकला था रात तक वापस नहीं लौटा तो खोजबीन कर रहें थे और सुबह मौत की खबर मिली।

पांडातराई पुलिस एसआई रुपेंद्र सिंह ने बताया की सूचना मिली की धोबहट्टी गांव के नदी में एक लाश पानी में तैर रही है. मौके पर पहुंचे और लाश को बहार निकला लाश कृष्ण कुमार निषाद उम्र 70 निवासी रेहुटा की थी जोकि एक दिन पहले घर से लापता था परिजनों के मौजूदगी मैं पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मामले की जांच जारी है।
आपको बता दें की बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है और लापरवाही पूर्वक नदी नालों को पार करना या गहराई में जाकर नहाना बहुत ख़तरनाक होता है. प्रशासन बार-बार लोगों को नदी नालों से दूर रहने चेतावनी दे रही है. बावजूद लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आते और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।



