रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 में घंटों से जाम. चिल्फी घाटी में वाहन में आई खराबी के कारण, लगा जाम. दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार. यात्री परेशान।

कवर्धा: कबीरधाम जिले के चिल्फी घाटी में गुरुवार सुबह एक ट्रक में आई खराबी के कारण नागमोरी घाट में जाम लग गया. जिससे रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 में आवागमन पुरी तरहा बाधित हो गया. देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग लगी. दोपहर तीन बजे तक जाम नहीं खुला जिसके कारण लगभग 20 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार दिखाई देने लगा. जाम में फंसे यात्री बस और छोटी गाड़ियों में सफर करने वाले लोग परेशानी होते रहें. हालंकि चिल्फी पुलिस ने लोगों की परेशानी देखते हुए दोपहर में वन-वे खोलने के लिए सड़क के एक हिस्से को क्लियर कराया और छोटी वाहन व यात्री बस को निकाला जा रहा. लेकिन अब भी मालवाहक बड़ी गाडियां जाम में फंसी हुई है।

आपको बता दें की यहां कोई नई समस्या नहीं है. रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 में चिल्फी घाटी से सफर करने वालों के लिए यहां समस्या आम समस्या बन चुका है। घाट की चौड़ाई कम होने और वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते यहां आए दिन कुछ ना कुछ कारणों से जाम की स्थिति बना रहता है। ज्यादातर जाम घाट में वाहनों में आने वाले खराबी के कारण होता है. घाट में बड़ी वाहन खराब हो जाती है जिससे बड़ी गाडियां क्रास नहीं कर पाती. खराब वाहन का तत्काल रिपेयर करना हर बार संभव नहीं होता. कवर्धा या बोड़ला से मिस्त्री आकर ही वाहन को बनाते हैं, तब तक घंटों बीत जाता है और जाम में लग फंसे होते हैं।
सड़क चौड़ीकरण से दूर होगी समस्या
रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 की सड़क मैदानी क्षेत्रों में चौड़ाई पर्याप्त है लेकिन घाट में सड़क संकरा हो गया है. एक गाड़ी भी अगर घाट में खड़ी हो जाती है तो दुसरी बड़ी गाड़ी क्रास नहीं कर सकती जिसके कारण यह स्थिति बनती है।




