बैजलपुर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, बैगा की हात्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आपसी रंजिश के कारण कुल्हाड़ी से मारकर की थी हत्या।

कवर्धा: कबीरधाम के बैजलपुर पुलिस ने झाड़-फूंक करने वाले बैगा की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है, पुलिस ने हत्या का के आरोप में गांव के ही तेरसू धुर्वे नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी तेरसू धुर्वे ने आपसी रंजिश के चलते मृतक रत्नू धुर्वे उम्र 50 साल को पहले शराब पीलाया फिर कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या की और फरार हो गया। मुखबिर की सूचना व सबूत के बिना में आरोपी तेरसू धुर्वे को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जिसपर आरोपी ने आपसी रंजिश के कारण हत्या करना स्वीकार किया है।
घर में मिली थी लाश
7 मई 2025 को झाड़-फूंक करने वाला मृतक रत्नू धुर्वे उम्र 50 साल निवासी खरिया की लाश उसके ही घर में मिली थी, लाश तीन चार दिन पुरानी थी, मृतक के गले में धारदार हाथियार से काटने का निशान था। फोरेंसिक जांच टीम की रिपोर्ट के अनुसार बैजलपुर पुलिस ने सबूत के आधार तेरसू धुर्वे को गिरफ्तार कर कड़ाई से पुछताछ करने में आरोपी ने जुर्म कुबूल कर लिया और पुराने विवाद के कारण हत्या करना बताया।
डीएसपी खिलेश्वर कौशिक ने बताया की 7 मई की सुबह कोटवार ने थाना पहुंच कर सूचना दिया की उसके पिछा की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दिया गया है , सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा फोरेंसिक टीम और बैजलपुर पुलिस की जांच और सबूत के आधार पर आरोपी तेरसू धुर्वे को गिरफ्तार किया है, आरोपी ने पुरानी रंजिश के कारण मृतक रत्नू धुर्वे को शराब पीलाकर कुल्हाड़ी मारकर हत्या की थी। आरोपी पर 103(1) BNS के तहत न्यायालय में पेश किया गया है।



