तेंदूपत्ता संग्राहकों पर भालू का हमला, चार लोग घायल एक की हालत गंभीर, रायपुर किया गया रेफर।

कवर्धा: घटना भोरमदेव अभ्यारण से लगे कवर्धा वन परिक्षेत्र अंतर्गत बाघुटोला के पास का है, जहां तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया, भालू के हमले में दो महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं, वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए राजधानी रायपुर रेफर किया गया है।
बताया जा रहा की बाघुटोला निवासी 2 दंपत्ति रोज की तरहां तेंदूपत्त तोड़ने कवर्धा रेंज के जंगल थूहापानी बीट के आसपास गए हुए थे, पत्ता तोड़ने के दौरान ग्रामीणों का सामना जंगली भालू से हो गया भालू को देखते ही ग्रामीण भागने लगे लेकिन भालू ने दौड़कर ग्रामीणों पर हमला कर दिया जैसे तैसे युवक दंपत्ति भालू के चंगुल से बचकर भाग निकले लेकिन बुजुर्ग दंपत्ति को भालू ने घेर लिया और बुरी तरहां जख्मी कर दिया। भाग निकले पति-पत्नी ने पास के गांव से लोगों को बुलाया तब तक भालू वहां से भाग निकला था और दोनों बुजुर्ग जख्मी हालत में पड़े थे। चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति की हालत नाज़ुक बनी होने के कारण उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।
कवर्धा वन परिक्षेत्र के प्रभारी रेंजर मनीष सिंह ने बताया की सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने गए चार ग्रामीणों पर भालू ने हमला किया है, भालू के हमले से चार लोग जख्मी हुए हैं, जिसमें एक बुजुर्ग की हालत नाज़ुक है जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है, विभाग को ओर से चारों घायलों को 500-500 रुपए तत्काल सहायता राशि दिया गया है, आगे विभाग की ओर से इलाज का खर्च निर्वहन किया जाएगा।




