अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

जयजाद के लिए अपनों ने ही सुलाया मौत की निंद, महिला के ससुराल वाले और सौतेले भाई ने खौफनाक घटना को दिया था आंजम, पांच आरोपी पहुंचे जेल

कवर्धा: तरेगांव पुलिस ने गणेशिया बाई धुर्वे हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में मृतिका के जेठ, भतिजा और सौतेला भाई को समेत 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी जेठ बैसाखू धुर्वे अपने तीन बेटे और मृतिका के सौतेेले भाई के साथ मिलकर अपने छोटे स्वर्गीय भाई की बीवी गणेशिया बाई धुर्वे उम्र 40 साल को डंडे से पीट-पीटकर घायल किया फिर गमछा से गला घोटकर मौत के निंद सुला दिया था।

क्या है पुरा मामला
दरअसल मृतिका गणेशिया भाई का पति की आठ साल पूर्व मृत्यु हो गई थी मृतक अपने दो बेटा और एक बेटी के साथ सोनतरा गांव ससुराल में अलग घर में रहती है। मृतक के पति के खतम होने के बाद उसके जेठ के साथ जमीन और फसल बंटवारा को लेकर अक्सर विवाद होता था, विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया की जेठ ने छोटे भाई की बीवी गणेशिया की हत्या कर पुरे जमीन को कब्जा करने की योजना बनाई, जिसमें उसने अपने तीन बेटा और मृतिका का सौतेला भाई गणेश मरकम को शामिल किया। 17 मार्च को फसल देख-रेख करने मृतिका खेत की ओर गई थी, इसी दौरान आरोपी अपने साथियों के साथ पीछे पीछा करते खेत पहुंच गया और महिला को धमकी देने लगा विवाद बढ़ा तो बैसाखू ने महिला के सिर पर डंडे से वार कर लहूलुहान कर घायल कर दिया जिसपर महिला जमीन में गिर गई फिर गमछा से गला घोटकर हत्या कर दिए। फिर हत्याकांड को छुपाने लाश को छुपा दिया फिर दुसरे दिन 18 मार्च को लाश को गांव से दूर ठिकाना लगाने ले जा रहे थे, इसी दौरान एक कुत्ता इनके पीछे पड़ गया और भोंकने लगा जिसपर कुत्ते के सोर से कोई देख ना ले इसलिए डर के कारण लाश को वही फेंक कर भाग निकले, 19 मार्च को ग्रामीणों ने लाश देखा तो पुलिस को सूचना दी।

कैसे पकड़े गए आरोपी
दरअसल आरोपी दो दिनों तक लाश को इधर-उधर ठिकाना लगाने का प्रयास कर रहें थे ताकि किसी को कभी लाश मिले ही ना और हत्या का राज राज ही रहे , 18 मार्च की रात जब आरोपी लाश को लेकर नदी पार कर रहे थे तबही एक कुत्ता ने उनके प्लानिंग को फेल कर दिया कुत्ते के भौंकने के कारण आरोपियों को लाश छोड़कर भागना पड़ा और दोबारा वहां जाने से पहले ग्रामीणों ने लाश पड़े देख लिया

पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने स्विकार किया जुर्म
पुलिस ने शक के बिना पर आरोपी गणेश मरकम से पुछताछ किया तो आरोपी ने जुर्म कुबूल कर लिया और पुरी घटना क्रम बताई, पुलिस ने पांच आरोपी बैसाखू धुर्वे, विष्णनाथ धुर्वे, गणेश मरकम, रोहित धुर्वे, धुनेषराम धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीओपी खिलेश कौशिक ने बताया की 19 मार्च को गणेशिया बाई की लाश खेत में मिली थी, मृतिका के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे जिससे हत्या होना साफ पता चल रहा था शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया फिर शव को परिजनों को सौंप दिया, अंतिम संस्कार में आरोपी शामिल नहीं हुए इसलिए शक की बीना में संदिग्ध को थाना बुलाकर पुछताछ किया, पुछताछ में आरोपियों ने जुर्म कुबूल कर लिया है घटना के कारण जमीन विवाद के कारण करना स्वीकार किया, पुलिस ने पांचों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!