अपना कबीरधामक्राइममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, 02 लोगों की मौत 25 से अधिक लोग घायल, 05 की हालत गंभीर, चीख-पुकार से गुंजा अस्पताल

कवर्धा : घटना कवर्धा सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत सरोदा डेम मार्ग स्थित पलानी पाट गांव के पास का है, जहां शनिवार देर साम एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, दुर्घटना के वक्त पिकअप लगभग 40 अधिक लोग सवार थें वाहन पलटने से हताहत में वाहन में सवार महिला बच्चे समेत 25 से अधिक लोगों घायल हुए हैं, जिसमें पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, वही इलाज के दौरान एक 14 वर्षीय बालिका उर्वशी साहू और मुखीन बाई साहू दो लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, इधर सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लालजी सिन्हा अपने टीम और एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जिला अस्पताल रवाना किया।

बताया जा रहा दुर्घटना के शिकार सभी लोग हाथीडोब सिंघनपुरी के साहू परिवार के लोग हैं जोकि नवविवाहित बेटी के ससुराल शादी समारोह में शामिल होने चौथी में लोहारा की ओर जा रहे थे।
रास्ते में वाहन ओवरलोड होने के कारण वाहन में अनियंत्रित होकर पलट गई और सभी लोग दुर्घटना के शिकार हो गए।

वही घटना की सूचना मिलते हैं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात किया

सीटी कोतवाली थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि हाथीडोब सिंघनपुरी के साहू परिवार के लोग चौथी कार्यक्रम में शामिल होने लोहारा के तरफ जा रहे थे इसी दौरान वाहन पलट गई दुर्घटना में 25 से अधिक लोग घायल हुए 14 वर्षीय बच्ची उर्वशी साहू और मुखीन बाई साहू की दोनों की मौत हो गई है और पांच की हालत गंभीर बनी हुआ है, जिसमें से सभी को जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मामले की जांच चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!