अपना कबीरधाममध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय दवा विक्रेता संघ के 50 वर्ष पुरा होने पर संघ द्वारा देशभर के 700 जिलों में रक्तदान कर लिया शपथ ।

कवर्धा/ ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) द्वारा संघ के 50 वी वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस शिंदे के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर 24 जनवरी को देश भर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, इसी कड़ी में कबीरधाम जिले में भी शिविर का आयोजन किया गया, जिले के सभी दवा विक्रेता सुबह दस बजे नगर के मंगल भवन में एकात्रित हुए जहां उन्होंने मिडिया से प्रेस कांफ्रेंस कर रक्तदान शिविर और रक्त दान करने के फायदे बताते हुए लोगों को जागरूक किया, जिसके बाद संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्य रैली निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचे और 25 युनिट रक्तदान किया।

विक्रेता संघ ने बताया की 24 जनवरी 2025 को पुरे भारत देश के 700 से अधिक जिलों में रक्तदान शिविर व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है‌। इसी कार्यक्रम के तहत आज कवर्धा में भी इस कार्यक्रम आयोजन किया गया कार्यक्रम में जिले भर के सभी दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारी सदस्य शामिल हुए और सभी ने रक्तदान कर शपथ लिया की भविष्य में जब भी किसी को भी रक्त की आवश्यकता होने पर दवा विक्रेता संघ द्वारा उपस्थित होकर इस नेक कार्य में शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

खबर शेयर करें और खुद से मेहनत करें!